लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चालक की झपकी के कारण दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे करीब 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से गोंडा और सिद्धार्थनगर जा रही ये बसें अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया, जहां से लगभग 20 गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
#SamacharPlusOTT #accidentnews
