बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र के आमगांव में 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनोज पटेल की गला रेतकर ह*त्या कर दी गई। सोमवार शाम को लापता हुए मनोज का शव मंगलवार को गांव के बाहर कच्चे रास्ते के किनारे एक खंती में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बदायूं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से ह*त्या की गई है।
#SamacharPlusOTT #budaun
