बागपत के सुल्तानपुर हटाना गांव में एक दलित परिवार की खेती की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा श्मशान घाट का निर्माण कराए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। एक दलित महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्मदाह करने पहुंची लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक उसे रोक लिया। दलित परिवार का आरोप है कि 1976 से आवंटित उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर श्मशान घाट बनाया जा रहा है, जबकि प्रधान इसे ग्राम समाज की जमीन बता रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #baghpat
