ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है। साथ ही वह न्याय के देवता नाम से भी लोकप्रिय हैं। कहा जाता है कि जिस पर शनि देव की कृपा होती है वह राजा बन जाता है। हालांकि, शनिदेव का प्रकोप भी जिस पर पड़ता है वह व्यक्ति पूरी तरह से कंगाल हो जाता है और उसे धनहानि और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है
लेकिन जब आपकी कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो, तब उनका दृष्टिकोण कुछ अधिक गहराई से परखने वाला हो जाता है और अगर आपने इसमें गलती कर दी, तो परिणाम बेहद कठिन हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां, जो इस समय पर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
शनि देव विनम्रता और करुणा के रक्षक हैं। अगर कोई व्यक्ति बुजुर्गों, गरीबों या सेवकों का अपमान करता है, तो शनि उसे जीवन के हर क्षेत्र में अस्थिरता का अनुभव करा सकते हैं। इसलिए, यह समय सेवा भाव को अपनाने का है।

