बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में बाबा का बुलडोजर चला, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने शिकारपुर क्षेत्र में लगभग 27 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विकास प्राधिकरण की सचिव ज्योतशना यादव ने जनता से किसी भी अवैध कॉलोनी में जमीन को न खरीदने और नक्शा पास कराकर ही निर्माण करने की अपील की है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr
