आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 18 मई को आरोपी ने नाबालिग को मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची की चीख सुनकर उसकी दादी मंदिर पहुंची थीं.. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। मासूम ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
#samacharplusott #agra
