खबर उत्तर प्रदेश के बागपत से, जहां बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 1 जून को होने वाले चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव अधिकारी सरोज कुमारी ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी शिकायतें डालकर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि वे न तो प्रबंध समिति के सदस्य हैं और न ही मतदाता। आपको बता दें कि चुनाव में 18,100 मतदाता 24 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
#SamacharPlusOTT #baghpat
