करौली के मंडरायल उपखंड क्षेत्र के कसेड के पालड़ी पुरा गांव में भालू ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने घर के बाड़े में सो रही थीं। इस दौरान अचानक आए भालू ने उन पर हमला कर दिया।
वृद्धा की चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भालू को भगाकर सुकबाई (76) को बचाया। घायल सुकबाई को पहले मंडरायल अस्पताल ले जाया गया। वहां से करौली अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है।

