मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से बेसिक शिक्षा को मजबूत करने वाली कई योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसका सीधा प्रसारण एनेक्सी भवन में हुआ। इसी कड़ी में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर में निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना का शुभारंभ किया, जिससे कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों का त्वरित मूल्यांकन संभव होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
#SamacharPlusOTT #yogiadityanath
