आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने एक बार फिर हाउस अरेस्ट कर लिया। आज अपने समर्थकों के साथ मथुरा में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे थे, जहां पुलिस को उनकी सुरक्षा को खतरे का इनपुट मिला था। पुलिस ने उनके घर को छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान सांसद सुमन और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। जब पुलिस ने रामजीलाल सुमन को नोटिस थमाया तो उन्होंने नोटिस फाड़ कर फेंक दिया। सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर हर बार हमे नजरबंद किया गया है।
#SamacharPlusOTT #ramjilalsuman #agra
