28 मई 2025 यानी कि आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं|केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया गया है| प्रति क्विंटल पर 69 रुपये बढ़ाकर 2,369 रुपये करने की मंजूरी दी|केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है| पिछले 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के लिए MSP में भारी बढोतरी की गई है| इसी कड़ी में खरीफ सीजन 2025-26 के लिए MSP को कैबिनेट की ओर से अनुमोदित किया गया है| कुल राशि लगभग 2,07,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है| हर फसल के लिए लागत के साथ 50 फीसदी को ध्यान में रखा गया है|”
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्याज छूट का बनाए रखने का फैसला किसानों के हित में लिया गया है और आगे बोले, “किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर 2 लाख तक का लोन 4 फीसदी ब्याज पर मिलता रहे उसकी व्यवस्था की गई है. देश में 7.75 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड खाते हैं| इससे अब छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है|”

