दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को निधन हो गया है। 87 साल के एक्टर को चाहनेवाले भारत कुमार नाम से जानते थे। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ, जहां कई सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। मनोज कुमार के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन एक पैपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने इस गुस्से को कैमरे में कैद कर रहे शख्स का कैमरा भी नीचे कर दिया था।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राइटर और डायरेक्टर सलीम खान को देखते ही अमिताभ बच्चन ने उनसे मुलाकात की, गले लगाया और बात की। इस मूमेंट को कैप्चर करने के लिए सभी पैपराजी ने अपने-अपने कैमरे दिग्गज सलीम साहब और अमिताभ बच्चन की ओर कर लिए।

