Bihar Weather Update: आज बिहारवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलना तय है|IMD के द्वारा बिहार के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा, बरसात और वज्रपात की पूरी संभावना है। साथ ही बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी है। वहीं बेगूसराय, शेखपुरा, पटना के पूर्वी हिस्से, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है|
बता दें कि बिहार के 27 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है,जबकि 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश प्रभावित जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं।

