राज्य न्यूज़

बुराड़ी जैसा मामला फिर आया सामने, एक ही परिवार के…

by | May 27, 2025 | न्यूज़

2018 के दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसी तरह हरियाणा के पंचकूला से अब दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कर्ज के बोझ में दबे एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी गाड़ी में कुछ लोग गंभीर हालत में हैं। पुलिस की ईआरवी पहुंची तो गाड़ी में छह लोग तड़प रहे थे। उन्हें तुरंत सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद घर के बाहर एक और व्यक्ति तड़पता हुआ मिला, जिसे सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान सबकी मौत हो गई| इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशथ का माहौल है|मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, पत्नी, मां, दो बेटियां और एक बेटे के रूप में हुई। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म