आगरा में ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ये धमकी भरा ईमेल केरल से भेजा गया था। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया और ताजमहल में तीन घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीसीपी सिटी के निर्देश पर साइबर सेल में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #tajmahal
