महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन-7 के आदिल नगर में एक अवैध मीट और मुर्गी की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया, जो नाले पर चल रही थी। इसकेअलावा , ‘न्यू फ्रेश चिकन शॉप’ पर गंदगी फैलाने और खुले में मांस काटने के लिए 5,000 रूपये का चालान काटा गया। महापौर ने स्पष्ट किया है कि खुले में मीट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम लखनऊ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है।
#SamacharPlusOTT #lucknow
