भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिवार सहित अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में उन्होंने महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी संजय दत्त से भी मुलाकात की। वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने अनुष्का और विराट को दर्शन कराए। अयोध्या पहुंचे इस सेलिब्रिटी कपल ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।
#SamacharPlusOTT #viratkohli #ayodhya
