वर्ल्ड नंबर 1 इटालियन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पर डोपिंग के चलते वर्ल्ड एंटी डोपिंग एसोसिएशन (वाडा) ने हाल ही में बैन लगाया था। पिछले साल उनके 2 डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनपर इस साल 9 फरवरी से 4 मई तक का बैन लगाया गया था।
दरअसल, मार्च 2024 में हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के दौरान उनके शरीर में एक क्लोस्टेबोल नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। यह पदार्थ उनके शरीर में एक स्प्रे के माध्यम से गया था। शनिवार को सिनर ने बैन के बाद स्काई स्पोर्ट्स को अपना पहला इंटरव्यू दिया।
जैनिक सिनर ने कहा कि वो अपने आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयार होने पर ध्यान दे रहे हैं। सिनर इस साल 7 मई से शुरू हो रहे रोम मास्टर्स से अपने इंटरनेशनल करियर में वापसी करेंगे। इसके बाद वह 19 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में भी खेलते नजर आएंगे।

