बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद पुलिस ने चलती लाइन से ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर का सामान, अवैध तमंचा, कारतूस और कार बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए भूरा और सबुद्दीन का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने इन गिरफ्तारियों से ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #police
