कानपुर में, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने काशीराम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 64 डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में उपस्थित होकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।
#SamacharPlusOTT #kashiramhospital
