आगरा में एक हिंदू युवती से ‘दीपक’ बनकर दोस्ती करने वाले सारिक नाम के युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है। युवती ने दोस्ती तोड़ने के बाद दिल्ली में पढ़ाई के दौरान आरोपी पर उसके कमरे में जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, सारिक उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था और धर्म परिवर्तन व निकाह का दबाव बना रहा था, धमकी न मानने पर वीडियो वायरल करने और तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
#SamacharPlusOTT #lovejhihad #agra
