हमीरपुर के राठ कोतवाली इलाके के चिल्ली गाँव में सो रहे एक पति-पत्नी पर ट्रैक्टर के काल्टिनेटर से.. बेरहमी से हमला किया गया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा सहित आलाधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं और चोरी या पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना तीन साल की मासूम बच्ची के सामने हुई।
#SamacharPlusOTT #hamirpur
