तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के IPL मैच खेलने के आसार नजर आने लगे हैं, वे मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं। वे कमर की चोट के कारण इस सीजन के पहले चार मैच नहीं खेल सके थे। बुमराह को लेकर मुंबई इंडियंस ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अगले कुछ मैच से वापसी कर सकते हैं। वे भी चोट की वजह से शुरुआती मैच नहीं खेले थे।
बता दे कि, तेज गेंदबाज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। लोअर बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी वह बाहर हो गए थे। वे पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे थे।

