आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी दंडूरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 5 बजे से लापता एक मजदूर युवक का शव बुधवार सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक की बाइक भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी मिली। परिजनों ने मंगलवार को ही थाना शमशाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है।
#SamacharPlusOTT #agranews
