लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के मवई खुर्द में पैसे के लेनदेन को लेकर एक 55 वर्षीय अधेड़ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामकिशन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #lucknow
