राज्य न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया एक भयानक रूप

by | May 24, 2025 | बक्सर, बिहार, बिहार क्राइम

बिहार राज्य के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप| दरअसल सड़क किनारे बिक्री के लिए बालू गिराने को लेकर हुई छोटी सी बहस तीन लोगों की मौत में बदल गई|इस पर जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि राजपुर जलहरा मार्ग पर अहियापुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर सुनील सिंह की पहले से बालू बिक्री की दुकान चल रही थी। गांव के ही मनोज मुखिया और उनके भाई संतोष ने सुनील की बालू दुकान के बगल में ही अपना बालू गिरा दिया था, जिसपर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी रहा और सुनील सिंह ने मनोज मुखिया को वहां दुकान खोलने से मना किया था। सुनील सिंह के घर शुक्रवार को शादी थी और उसके घऱ बारात आनी थी इसलिए पूरा परिवार शादी के काम में व्यस्त था|

शनिवार की सुबह सुनील सिंह के घर दूसरे पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद 50 वर्षीय सुनील सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वीरेंद्र यादव की वाराणसी जाते हुए बीच रास्ते में मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म