फिरोजाबाद में 55 साल की उम्र में नौकरी से निकाले जाने के विरोध में यूपी पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने ईएसआई सुविधा और बीमा की मांग को लेकर एसएन फीडर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार सेवा की अधिकतम उम्र 60 वर्ष है, लेकिन 55 साल में हटाया जा रहा है। कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से उपखंड अधिकारी तक शिकायत भेजी है और चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
#samacharplusott #firozabad #upnews
