आगरा में रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल मंच से ही आगरा मंडल के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल पर भड़क गए। विधायक ने डीआरएम को “निकम्मा और भ्रष्ट” बताते हुए रेलवे जमीन पर अवैध कब्जों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीआरएम जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते। वहीं, मंच पर मौजूद भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने डीआरएम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। मंच पर डीआरएम को लेकर भाजपा नेता दो गुटों में बंटते नजर आए।
#samacharplusott #upnews #bjp
