गोरखपुर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए, जिनमें दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। पहले चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में एक युवक की मौत हुई, फिर आज चरगावा ब्लॉक के रजही गांव में खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर बिजली गिरी, जिसमें बेटे की मौत और मां की हालत गंभीर हो गई। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सभी तहसीलों को आपदा प्रबंधन से सूचित किया गया है।
#samacharplusott #gorakhpur #bijli
