बुधवार को आनंदपुर प्रखंड की बेड़ाकेंदुदा पंचायत के डुमिरता पंचायत भवन में उपायुक्त के निर्देश पर बाल संरक्षण सहायता कार्यालय एवं समेकित जन विकास केंद्र संस्था, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय बाल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा, जिप सदस्य विजय भेंगरा द्वारा संयुक्त रूप किया गया। मौके पर परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल, खुशहाल परिवार पर प्रखंड स्तरीय का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा जिला परिषद के विजय भेंगरा, समेकित जन विकास केंद्र के प्रबंधक फादर वीरेंद्र टेटे एवं बाल संरक्षण प्रोटेक्शन पदाधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई। सेमिनार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड स्तर में बाल विवाह को रोकना, बाल तस्करी पर लगाम, बाल-श्रम रोकना, बाल यौन अपराध पॉक्सो, बाल नशा मुक्त बनाना है।

