आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबू लाला दरगाह के पास चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
#samacharplusott #agra #firenews #activa
