बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता का नग्न शव गांव से करीब 3000 मीटर दूर मक्का के खेत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला सुबह सहायक नर्स के साथ गई थी और देर शाम अकेली लौटी थी। राहगीरों ने शव देखा और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जिसके बाद एसएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की डांच में जुट गई है। #SamacharPlusOTT
#budaun #rapenews #murdernews
