बरेली से जयपुर जा रही डबल डेकर बस बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उझानी और गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इसके अलावा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बस बिना परमिट के चल रही थी और यात्रियों से खचाखच भरी थी।
#samacharplusott #budaun #roadaccidentnews #accidentnews
