खबर बागपत से. जहां खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने ब्रेज़ा गाड़ी से स्टंटबाजी करते हुए बारातियों को कुचल दिया। इस खौफनाक घटना में खेकड़ा निवासी मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। खुशी का माहौल पल भर में ही गम में बदल गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और स्टंट करने वालों की तलाश में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #baghpatcrime
