‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाते हुए आगरा के कारीगरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनूठी पच्चीकारी तस्वीर तैयार की है। ताजमहल को खूबसूरती देने वाली विश्व-प्रसिद्ध पच्चीकारी कला का उपयोग करते हुए, मुस्लिम कारीगरों ने इस तस्वीर को 10 दिनों में अफ्रीका, बेल्जियम और बर्मा के पत्थरों से हाथ से बनाया है। एंपोरिया संचालक अदनान शेख के अनुसार, यह तस्वीर प्रधानमंत्री द्वारा देश की बेटियों के ‘सिंदूर’ की रक्षा करने की प्रेरणा से बनाई गई है, जिसे वे पीएम मोदी को भेंट करना चाहते हैं।
#SamacharPlusOTT #operationsindoor #agra #pmmodi
