बिहार विधानसभा चुनाव से इस साल के अंत में होना है और इसको लेकर नेताओं, पार्टियों की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है| शतरंज की तरह हर कोई फूंक-फूंक कर कदम रख रहा हैं| अब इस बीच बिहार राजनीति के दो बड़े प्रतिद्वंदी मिले तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को अपेक्षा नहीं थी|दरअसल लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आमना-सामना हुआ|उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया| इतना ही नहीं, चिराग-तेजस्वी ने एक-दूसरे का हाल-चाल भी जाना|बता दें कि चिराग और तेजस्वी की मुलाकात कुछ सेकंड की ही थी|दोनों का सामना तब हुआ जब शहीद मनीष कुमार के घर दोनों नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे|
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

