बदायूं में नवरात्र के आखिरी दिन माता सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना की जा रही है। घरों में कन्याभोज चल रहा है तो मंदिरों पर भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने उपवास को विराम देते हुए अन्न ग्रहण किया और माता से भूलचूक की माफी मांगी।
घरों में भी अधिकांश लोग सुबह होने वाले कन्याभोज की तैयारियां करके ही सोए। जबकि भोर में जागने के बाद कन्याभोज बनाया गया और सुबह से ही घरों में कन्याओं को भोजन कराने के बाद लोग मंदिरों को रवाना हुए। आखिरी दिन होने के कारण मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
शहर के नगला शक्तिपीठ के आसपास का माहौल मेले की तरह हो गया है। बेरिकेडिंग के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं भंडारों में भी हजारों की तादात में लोग प्रसाद पाकर पुण्यलाभ कमा रहे हैं। घरों में भी हवन के साथ आहुतियां देकर लोगों ने मनौतियां मांगीं। जबकि शाम के वक्त मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला।

