प्रदेशभर के मंदिरों में लोग सुबह 5 बजे से ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सीएम योगी रामनवमी को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था का निर्देश दिया है। DGP प्रशांत कुमार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, चित्रकूट, संभल, रामपुर सहित 42 जिलों में विशेष सुरक्षा निगरानी के लिए आदेश दिया है।
इधर, कानपुर में रामनवमी जुलूस से ठीक एक दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने पर हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। शनिवार रात 1 बजे तक रावतपुर में राम मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा-बवाल बढ़ता देख इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।
संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रामनवमी पर हो रहा है। इसमें डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा।

