LSG के विवादित गेंदबाज जो अपने नोटबुक सेलिब्रेशन के लिए इस IPL में मशहूर हो गए हैं|उनको 1 मैच का सस्पेंशन झेलना पड़ा| दरअसल 19 मई की रात लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर थी| लखनऊ के 206 रन के लक्ष्य के जवाब में हैदराबाद ने आसानी से मैच जीत लिया| जब SRH लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो अभिषेक शर्मा अच्छी पारी खेल रहे थे और 20 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेले|अब इस बीच जब अभिषेक आउट हुए तो दिग्वेश ने अपना ट्रेडमार्क सिग्नेचर स्टाइल सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर अभिषेक भड़क उठे|जिसके बाद दोनों में खूब तू तू मैं मैं हुई|अंपायर और खिलाड़ी मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को शांत करते रहे|
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पहले भी दो बार फाइन ठोका जा चुका है और अब एक मैच के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया और अभिषेक की मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माने के रूप में काट लिया|

