उत्तराखंड में किसानों को सरकार ने खुश होने का एक और अवसर दिया है|बता दें कि अनुदान राशि का भुगतान अब ई-रूपी प्रणाली से होगा। इसके तहत अनुदान राशि ई-वाउचर के माध्यम से सीधे किसानों के मोबाइल पर भेजी जाएगी। इसकी मदद से अधिकृत केंद्रों या विक्रेताओं से खाद, बीज, दवा खरीदने में कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में किसानों के लिए ई-रूपी प्रणाली के साथ ही चार नई कृषि नीतियां जैसे कीवी, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन व मिलेट मिशन की शुरुआत की|
मुख्यमंत्री धामी बोले, ई-रूपी प्रणाली किसानों के लिए नई पहल है। यह पारदर्शी, तेज व बिचौलियामुक्त डिजिटल भुगतान का नया माध्यम बनेगी|

