भीषण गर्मी से बिहार के लोगों को राहत मिलने वाली है| अब ऐसा नहीं है कि पूरे बिहार में गर्मी का सितम खत्म हो जाएगा,राजधानी पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 जिले गर्म व हवा में नमी की मात्रा अधिक रहेगा। बांका व शेखपुरा में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि प्रदेश के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज जिले में बादलों की गड़गड़ाहट , वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, पश्चिम चंपारण, अररिया एवं सिवान जिले में छिटपुट बारिश मापी गई।

