वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल 11 से 15 जून को इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है| ये WTC का तीसरा फाइनल होगा जिसमें साउथ अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती होगी| इस बार ICC ने प्राइज मनी का एलान कर दिया है| जो पिछली बार से 125 प्रतिशत अधिक बताया गया है|
बता दें कि विजेता टीम को करीब 30 करोड़ 8 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलने वाली है और फाइनल में हारने वाली टीम को भी अच्छी-खासी रकम मिलेगी|उपविजेता रहने वाली टीम को 18.5 करोड़ रुपये मिलेंगे| यही नहीं इस बार WTC अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहन वाली टीम इंडिया को 12 करोड़ रुपये मिलेंगे| टेबल में नौवें स्थान पर रहने वाले पाकिस्तान को भी करीब 41 लाख रुपये, चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड को करीब 10.2 करोड़ रुपये,पांचवें नंबर के लिए इंग्लैंड को 8.2 करोड़, छठे स्थान पर रही श्रीलंका को 7.1 करोड़, सातवें स्थान पर रहने के लिए बांग्लादेश को 6.1 करोड़ और आठवें स्थान पर रही वेस्टइंडीज को 5.1 करोड़ रुपये मिलेंगे|

