Ravindra Jadeja Test Record: रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में एक नया कीर्तिमान बनाया है जिसे तोड़ना शायद ही किसी और के लिए आने वाले समय में संभव होगा| दरअसल जडेजा ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं| साथ ही उन्होंने जैक कैलिस और कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स बन गए हैं|ICC ने हाल ही में अपनी अपडेटेड रैंकिंग जारी की है जिसमें जडेजा 400 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष ऑलराउंडर बने हुए हैं|
बता दें कि जडेजा ने 9 मार्च 2022 को वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ते हुए ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था और तब से अब तक उन्होंने लगातार 1,152 दिन (38 महीने से ज्यादा) तक यह स्थान बनाए रखा है|इस दौरान जडेजा ने 23 टेस्ट मैचों में 1,175 रन बनाए, औसत रहा 36.71 जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं| गेंदबाजी में उन्होंने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से 91 विकेट लिए, औसत रहा 22.34, जिसमें 6 बार पांच विकेट और 2 बार दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है|

