राज्य न्यूज़

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा ,6 लोगों की मौत

by | May 14, 2025 | बिहार

पटना: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 7 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है|रविवार शाम से सोमवार के बीच राज्य के छह जिलों में वज्रपात गिरने की घटना सामने आई है|इस दर्दनाक घटना में औरंगाबाद व बक्सर के दो और भोजपुर, रोहतास, भागलपुर व दरभंगा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म