बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई के बीच हो रहा है। इसमें ‘योगासन’ के दूसरे चरण का ट्रायल ऑनलाइन होगा। सिर्फ 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए दूसरे चरण का ट्रायल शुरू किया जाएगा।
आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जो भी लड़कियां भाग लेना चाहती हैं, वह अपना वर्चुअल ट्रायल के लिए 1 से 1.50 मिनट का वीडियो भेज सकती हैं।उस वीडियो को देखा जाएगा और सेलेक्ट हुई लड़कियों को कैंप के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें फिर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेना का मौका मिलेगा।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने कहा कि योगासन एक मेडल स्पोर्ट है, जिसका कंपटीशन ‘गया’ में होगा। 18 साल से कम उम्र की लड़कियां जिन्हें योगासन में रुचि है, और वह योगासन करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेज दें।

