टाटा मोटर्स पर देश को हमेशा सस्ती और सुरक्षित कारों के देने का वादा करती है| कंपनी अपने प्रीमियम हैचबैक कार ‘Tata Altroz’ को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है| अगर बुकिंग और डिलीवरी की बात करें तो टाटा मोटर्स आगामी 22 मई, 2025 को नए Tata Altroz को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी|टाटा इस मॉडल में 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन दे रही है-प्योर ग्रे, रॉयल ब्लू, ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो और प्रिस्टीन व्हाइट कलर है|
डिज़ाइन की बात करें तो आगे की तरफ़ इसमें नई ग्रिल और डे-टाइम-रनिंग लाइट (DRLs) के साथ नई ट्विन-पॉड प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स दी गई है|अल्ट्रोज़ अब नए डिज़ाइन किए गए 16-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है. इसमें सामने के दरवाज़ों के लिए रोशनी के साथ नए फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी मिलते हैं, प्री-फेसलिफ्ट अल्ट्रोज़ की तरह, नए मॉडल में भी 90-डिग्री खुलने वाले दरवाज़े हैं, जिससे कार में एंट्री और एग्जिट और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है|
अगर हम फीचर की बात करों तो टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट में दो 10.25-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं – एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए| अन्य फीचर्स में रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, सिंगल-पैन सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, एयर प्यूरीफायर और कनेक्टेड कार तकनीक शामिल हैं|

