भारत-पाक तनाव के कारण IPL 2025 को 8 मई को BCCI द्वारा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था |अब दोनों देशों के बीच आम सहमति से सीजफायर का ऐलान हो गया है। ऐसे में आईपीएल के नए शेड्यूल का ऐलान भी हो चुका| आईपीएल को दोबारा 17 मई से शुरू किया जाएगा| ऐसे में सारी फ्रेंचाइजियों के लिए सबसे बड़ी सरदर्दी बन गई है विदेशी खिलाड़ियों को जो अपने देश चले गए थे उन्हें वापस आईपीएल खेलने बुलाना|
अब इस पर CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा है कि संशोधित कार्यक्रम के लिए ऐलान हुआ। वो विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क में हैं। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है।
अब इस बीच CSK के लिए एक बुरी सामने आई है और वो है दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस जिन्होंने पिछले मुकाबले में धुआंधार पारी से सबका दिल भी जीता था। लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद वो स्वदेश लौट गए और अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आईपीएल 2025 को अलविदा कह दिया है। देखना ये होगा कि बीसीसीआई उन पर नए नियमों के तहत एक्शन लेगा या नहीं जिसके मुताबिक करार होने के बाद टूर्नामेंट छोड़ने पर दो साल का बैन लग सकता है।

