राज्य न्यूज़

शिमला पुलिस ने पकड़े 9 तस्कर, चिट्टा और 50 हजार कैश बरामद

by | May 14, 2025 | शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग ठिकानों से एक लड़की व एक पंजाबी युवक समेत कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आज इन्हें पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, रामपुर सब डिवीजन की डिटेक्शन टीम ने कुंडीधार गांव से चिट्टा तस्करों से 30.88 ग्राम चिट्टा और 50 हजार रुपए नकदी बरामद की। यहां से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मंडी जिले के पंडोह से अजय कुमार व रोहन, मंडी के बनोल से विजय कुमार, पंडोह से पीयूष और पंजाब के होशियारपुर का रोहित शामिल है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस के ऑपरेशन मिशन क्लीन के तहत की गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म