Pakistan New Head Coach 2025: RCB के साथ 2019-23 कोच रहे माइक हेसन को पाकिस्तान ने चुन लिया है अपनी नेशनल क्रिकेट टीम का हेड कोच|पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज बांग्लादेश के साथ है| वह अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 25 मई से होने जा रही है|अब हेसन के सामने बड़ी चुनौती है कि कैसे पाकिस्तान क्रिकेट की डूबती नैया को पार कैसे लगाएं?
हेसन 2023 के बाद से पाकिस्तान टीम के साथ नियुक्त किए गए 5वें विदेशी मुख्य कोच हैं| ग्रांट ब्रैडबर्न, मिकी आर्थर, साइमन हेलमेट, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी टीम को कोचिंग दे चुके हैं|

