राज्य न्यूज़

पाकिस्तान के साथ दोस्ती पड़ेगी इन देशों को भारी

by | May 14, 2025 | राष्ट्रीय

भारत-पाक के बीच तनाव कई दिनों से बना हुआ है और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है| इसे देखते हुए आम लोगों में आक्रोश देखा जा सकता है| यहां तक कि लोगो ने ये मांग भी कर दी है इन दोनों देशो के साथ सारे रिश्तों को खत्म कर दिए जाए |इन देशों के सामान का बहिष्कार करने की मांग उठने लगी है। भारत के इन दोनों देशों के साथ अच्छे कारोबारी रिश्ते हैं। तुर्किए और अजरबैजान के साथ हमारा सालाना करीब 12 अरब डॉलर का ट्रेड है। खासकर तुर्की के मामले में ट्रेड बैलेंस भारत के पक्ष में है। हाल में इन देशों में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है लेकिन भारत का विरोध करना इन्हें भारी पड़ सकता है|जब फरवरी 2023 में तुर्की में विनाशकारी भूकंप आया तो ये भारत ही था जिसने सबसे पहले तुर्किए को मदद भेजी थी. भारत की रेस्क्यू टीमों ने दिन-रात एक करके उन्हें मदद भेजी थी और ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया था|एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल तुर्की और अजरबैजान को भारतीय पर्यटकों से 4,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी

कुछ ट्रैवल वेबसाइट्स ने भारतीयों को जरूरी न होने पर तुर्की और अजरबैजान की यात्रा करने से बचने की सलाह दे रही हैं। पुणे के कारोबारियों ने तुर्की से सेब नहीं खरीदने का फैसला किया है।साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म